Advertisements

पत्थलगांव की घटना के विरोध में जिला मुख्यालय शत प्रतिशत रहा बंद,सुरक्षा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शुक्रवार पत्थलगांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे के विरोध में भारतींय जनता पार्टी के आह्वान पर जिला मुख्यालय पूरी तरह से बंद रहा। दुकानों में ताले लटके रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पत्थलगांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ताले में कैद रही शहर की दुकानें

पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त कर रही है। हालांकि शहर में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को गांजा से भरे हुए एक तेज रफ्तार चार पहिया बेकाबू हो कर मा दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभा यात्रा के बीच घुस गई थी।। इस भीषण हादसे में पत्थलगांव निवासी गौरव अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे।

बंद से सन्नाटे में डूबा रहा जशपुर

घायलों में दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। इन्हें इलाज के लिए रायगढ़ से मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। शेष घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन में सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपित मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी है। प्रदेश को झकझोर कर रख देने वाले इस मामले में दो पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है। एसपी विजय अग्रवाल ने पत्थलगांव के थाना प्रभारी संतलाल आयाम को लाइन अटैच करते हुए एएसआई केके साहू को निलंबित कर दिया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!