Advertisements

भाजपा की महिलानेत्रियो के निशाने पर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,सांसद ने ढ़ी उग्र आंदोलन की चेतवानी,केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने लगाया ऐसा आरोप

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूजनेटवर्क। पथलगांव में शुक्रवार को हुए भीषण हादसे के बाद भाजपा की दो महिला नेत्रियों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्य मंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है। घटना के विरोध और मृतक व घायलों के लिए मुआवजा की मांग के समर्थन में आयोजित धरना में शामिल होने के लिए पहुँची रायगढ़ लोक सभा की सांसद श्रीमती गोमती साय ने इस पूरे घटना के लिए प्रदेश सरकार के तबादला और पोस्टिंग उद्योग को जिम्मेदार ठहराया है।

देखिए वीडियो

उन्होंने कहा कि मोटे रकम लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे पोस्टिंग की वजह से अधिकारियो पर अवैध कमाई का भारी दबाव है। उन्होंने नागरिक मंच की मांग पूरा ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वही केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने हादसे के बाद दुर्घटनाकारित वाहन को फूंके जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे गांजा तस्करी के मामले को दबाने की साजिश होने की आशंका जताई है। रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गांधी परिवार को खुश करने के लिए उत्तर प्रदेश में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मृतक के स्वजन को 1 करोड़ और घायलों को 50 50 लाख मुआवजा और सरकारी नॉकरी दिए जाने की मांग का समर्थन किया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!