Advertisements

पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर शरारती तत्व ने की इस तरह की शरारत,मचा बवाल,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर शरारती तत्वों द्वारा स्याही फेंकने की घटना से बवाल मच गया है। घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। घटना राजपुर जिले के सारंगपुर गांव की है। यहां के बस स्टैंड में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर शनिवार की शरारत की गई है। मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंक्जपाली की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले की जांच के लिए एसडीओपी को दी है। शरारती तत्व तक पहुँचने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही प्रतिमा से शरारत करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!