जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। घर के अंदर सो रहे वृद्ध के हाथ पैर को बांध कर अपराधियो ने वृद्ध की हत्या कर दी। घटना जिले के बाग बहार थाना क्षेत्र कुकरगांव की है। प्रार्थी कमल साय ने बताया कि घटना दिनांक 15 अक्टूबर को वह पत्नी और बच्चों के साथ गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि घर के बाहर दो अज्ञात नकाबपोश खड़े हुए हैं। उसे देखते ही गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान घर के अंदर से दो और नकाबपोश निकले और चारो एक बाइक में फरार हो गए। अपराधियो के भागने के बाद घर के अंदर जाने 65 वर्षीय वृद्ध पूना राम घर मे मृत अवस्था मे पड़े हुए थे। नकाबपोशों ने साड़ी से हाथ को बांध कर सफेद रंग के गमछे से वृद्ध का गला घोंट दिया था। घटना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 302,34 के तहत अपराध दर्ज कर,मामले की जांच शुरू कर दी है।




