Advertisements

Breaking Jashpur : मध्यप्रदेश जा रहा 22 किलो गांजा के साथ दो आरोपित गिरफ्तार,लवाकेरा बेरियर में जांच के दौरान हत्थे चढ़े तस्कर,ओडिशा से देशभर में हो रही गांजा की तस्करी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

फरसाबहार,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर पुलिस ने 22 किलो गांज जब्त किया है। मामले में पुलिस ने दो तस्करों को भी हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने गाांजा की खेप को ओडिशा के झारसुगड़ा से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले ले जाने की बात कबूल की है।

जानकारी के मुताबिक लवाकेरा में गांजा सहित अन्य मादक द्रव्यों की तस्करी रोकने के लिए स्थापित पुलिस के विशेष जांच बेरियर में झारसुगड़ा की ओर से आ रहे एक कार को पुलिस कर्मियों ने जांच के लिए रोका। कार की तलाशी लिए जाने पर डिक्की में प्लास्टिक की पन्नी में बांध कर रखे हुआ गांजा जब्त हुआ। फिलहाल,पुलिस ने कार और गांजा को जब्त कर,आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि 15 अक्टूबर को दशहरा के दिन पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभा यात्रा में गांजा से भरे हुआ जाइलो वाहन अनियंत्रित हो कर घुस गया था। इस भीषण हादसे में एक श्रद्वालु की मौत हुई थी और 19 घायल हुए थे। चार गंभीर रूप से घायलों में से एक की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने वाहन में सवार दो आरोपित बबलू और शिशुपाल के साथ वाहन मालिक गौतम सिंह को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार कर चुकी है। खासबात यह है कि दुर्घटनाकारित वाहन भी गांजा की खेप लेकर मध्यप्रदेश के सिंगरौली ही जा रही थी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!