Advertisements

Breaking Jashpur : जिले में फिर मिला एक कोरोना संक्रमित मरीज,प्रदेश में ऐसी है हालत

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए मीडिया बुलेटिन के मुताबिक जशपुर जिले में फिर एक कैराना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। विभाग के आंकड़े के मुताबिक जिले में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 9 हो चुकी है। वहीं,प्रदेश की बात की जाए तो बीते 24 घण्टे में 27 संक्रमितों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। प्रदेश में इस वक्त एक्टिव केस की संख्या 189 पहुँच चुकी है।। जानकारी के लिए बता दे कि त्योहारी सीजन के दौरान संक्रमण बढ़ने की चेतावनी देते हुए केंद्र ने राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी किया है। इसमे शारीरिक दूरी का पालन और मास्क का प्रयोग के साथ भीड़ वाले स्थान से जाने से बचने की सलाह दी गई है। लेकिन दूसरे लहर के बाद शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान सरकारों द्वारा लगातार दी जा रही छूट से आर्थिक गतिविधियों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भी तेजी से बढ़ रही है। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा फिर से उतपन्न होने लगा है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!