रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ग्रामीण आद्योगिक पार्क की स्थापना किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए कलेक्टरो को एक माह का समय दिया गया है। अर्थ व्यवस्था के विकेंद्रीकरण के लक्ष्य को लेकर तैयार किए जाने इन प्रस्तावों में किसानों की निजी जमीन प्रभावित ना होने की शर्त भी रखी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के नया सर्किट हाउस में आयोजित कलेक्टर कांफ्रेंस में उक्त बातें कहीं। उन्होंने-जल स्तर में वृद्धि के आधार पर समीक्षा और कम जल स्तर वाले क्षेत्रों में कार्य समय सीमा में पूरी करने के साथ जागरूकता के लिए जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने से जन-चेतना आएगी और इससे इस अभियान को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मध्याह्न भोजन, आश्रम, सुपोषण अभियान जैसे अभियानों को किसानों की बाड़ी से जोड़,किसानों और स्व सहायता समूहों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया है।




