Advertisements

Breaking Jashpur : फर्जी खबर प्रकाशित करने वाले पोर्टल के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा,एफआईआर कराने संसदीय सचिव यूडी मिंज पहुँचे थाने

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर.छत्तीसगढ़ सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रकाशित करने वाले सभी न्यूज एजेंसी के विरूद्ध कांग्रेस ने कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी के साथ कुनकुरी थाने में कराया एफआईआर दर्ज |
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रकाशित करने वाले सभी न्यूज एजेंसी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर कांग्रेस कमेटी ने कुनकुरी थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।
श्री यादव ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व सरकार को बदनाम करने न्यूज एजेंसी , वेब पोर्टल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार आये दिन भ्रामक दुश्प्रचार समाचार प्रकाशित हो रहा है । जिससे प्रदेश में सामाजिक सौहाद्र , भाईचारा खतरे में है , यदि इसी प्रकार के समाचारों का प्रचार – प्रसार लगातार होता रहा तो आने वाले समय में शांतिप्रिय एवं खुशहाल छत्तीसगढ़ का वातावरण जहरीला हो जायेगा और आने वाली पीढ़ी के लिये जीवन जीना बहुत ही कठिन होगा । साथ ही प्रदेश में दंगा फसाद का वातावरण बनेगा। श्री यादव ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्व अशांतिप्रिय प्रिंट इलेक्ट्रानिक , बेब पोर्टल यूट्यूब , सोशल मिडीया इत्यादि पर भ्रामिक कथित पत्रकारों के खिलाफ कार्यवाही नही की जाती है तो आने वाले समय मे इसके दुष्परिणाम लोगो के सामने होंगे।
भ्रामक न्यूज से होता है मौहाल खराब
मनोज सागर यादव ने कहा कि हमारे पत्रकार ईमानदारी और सम्मान के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं। वे बगैर किसी भय या पक्षपात के अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। लेकिन कुछ लोगो के द्वारा ऐसी भ्रामक समाचार लोगो के सामने लाकर समाज का और प्रदेश का माहौल खराब करने की चेष्टा करते है और ऐसी स्थिति में माहौल खराब होता है।जिसे देखते हुए ही ऐसे लोगो पर करवाई करने के लिए कांग्रेस ने आवेदन दिया है।
माहौल खराब करने की कुचेष्टा ना करें
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अद्याशंकर त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए शासन और प्रशासन के खिलाफ तथ्यहीन और भ्रामक समाचार प्रकाशित कर भय और तनाव की स्थिति उत्पन्न कर अपनी जेब गर्म करने का काम कर रहे है जो सही नही है।श्री त्रिपाठी ने ऐसे लोगो को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग सुधर जाए नहीं तो ऐसे लोगो पर कड़ी करवाई होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान को ठेस पहुचाने वालो को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!