BIG BREAKING JASHPUR : साठ किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,उत्तर प्रदेश जा रहा था नशे का बड़ा खेप,तलाशी के दौरान पुलिस को मिली सफलता

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फरसाबहार,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। छत्तीसगढ़ और ओडिसा की अन्तर्राज्यी सीमा पर स्थित लवाकेरा जांच नाका में पुलिस ने ओडिसा से तस्करी कर लाए जा रहे 60 किलो गांजा जब्त किया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक लग्जरी कार स्कोडा की डिक्की से पुलिस ने तलाशी के दौरान गांजा की यह बड़ी खेप जब्त किया है। तस्कर,गांजे की इस खेप को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले कर जा रहे थे। कार में सवार दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितो की पहचान प्रयागराज निवासी मोहनलाल 38 वर्ष,  राजन विश्वकर्मा 27 और श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा के रूप में की गई है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।  जानकारी के लिए बता दें कि 15 अक्टूबर को पत्थल गांव में गांजा भरे चार पहिया वाहन से कुचल कर प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के श्रद्धालु की मौत के बाद,ओडिसा से बेतहाशा हो रहे गांजा की तस्करी का मुद्दा इन दिनों गरमाया हुआ है। बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए कलेक्टर और एसपी कांफ्रेंस में,मुख्यमंत्री ने तस्करी पर नकेल कसने का सख्त निर्देश दिया है। इसके बाद से पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन और सूचना तंत्र सक्रिय हो चुका है। हादसे के बाद लवाकेरा बेरियर में गांजा की यह दूसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!