Advertisements

Breaking : नौकरी दिलाने के नाम लाखों की ठगी करने के मामले में, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ठीक की रकम से खरीदी गई  1,70,000 की मोटरसाइकिल भी जप्त, आरोपियों ने कुल 12 लोगों से की ठगी, आरोपियों की संपत्ति का पता कर कुर्की की कार्यवाही कराई जायेगी, वही पुलिस ने आम जनता से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वालों से बचने की अपील की गई।

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : नारायणपुर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है दोनों ही आरोपियों के पास से पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है जिसकी कीमत ₹170000 बताई जा रही है पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सीमा एक्का उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पकरीकछार थाना बगीचा ने दिनांक 02.06.2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम जोकबहला का रोहित खाखा इसका दोस्त है, दोनों एक साथ पढ़ाई किये है। रोहित खाखा, विवेक सोनी एवं 01 अन्य व्यक्ति द्वारा शासकीय विभाग मे पोस्ट खाली होने से वैकेंसी निकला है, गुप्त रूप से भर्ती हो जायेगा कहकर एक राय होकर प्रार्थिया से माह जून 2021 में 100000 /-रू. तथा दूसरा किस्त माह जुलाई 2021 में 100000 /-रू. कुल रकम 200000 /-रू. का ठगी कर लिये। प्रार्थिया के नौकरी न लगने एवं ज्वाईनिंग लेटर प्राप्त नहीं होने पर प्रार्थिया द्वारा आरोपी रोहित खाखा एवं विवेक सोनी से संपर्क करने पर नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देते रहे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अप.क्र. 93/21 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान सायबर सेल एवं मुखबीर की सूचना पर अविलंब आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर प्रकरण के आरोपीगण रोहित खाखा, विवेक सोनी को उनके निवास में दबिश देकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, 01 अन्य आरोपी फरार है, पतासाजी की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में उक्त ठगी की गई रकम से 1,75,000 /- रू.(एक लाख सत्तर हजार) का मोटर सायकल खरीदा गया है, शेष रकम को खाने-पीने में खर्च करना बताया। प्रकरण में आरोपी रोहित खाखा उम्र 26 वर्ष एवं विवेक सोनी उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी जोगबहला थाना नारायणपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 03.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपियों की संपत्ति का पता कर कुर्की कार्यवाही कराई जायेगी।  प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी नारायणपुर उ.नि. जगसाय पैंकरा, थाना प्रभारी बगीचा उ.नि. सकलू राम भगत एवं अन्य स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!