Advertisements

VIDEO,BREAKING JASHPUR : साहब,खाली जेब मे हम कैसे मनाएं दीपावली? वेतन न मिलने भड़के नगर पालिका के सफाईकर्मी सुबह सुबह ही पहुँच गए उपाध्यक्ष के घर,अधिकारियों ने दी यह सफाई

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर। साहब,हमे भी परिवार के साथ दिवाली मनाना है। जेब खाली है,वेतन भी नहीं मिला है। वेतन न मिलने से परेशान नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सुबह ही काम छोड़ कर नगर पालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता के घर पहुँच गए और वेतन का भुगतान होने तक दरवाजे पर ही खड़े रहने पर अड़ गए।

देखिए वीडियो

सफाई कर्मचारियों का कहना था कि वे मेहनताना पाने के लिए विगत दो तीन दिन से पालिका का चक्कर काट रहे थे। यहां अधिकारी उन्हें दीपावली से पहले भुगतान होने का भरोसा देते रहे। लेकिन अब तक उनके खाते में सैलरी नहीं आई है। उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मामले को सुलझाने के लिए पालिका के लेखाधिकारी ठुनुराम यादव को मौके पर बुलाया। उन्होंने बताया कि पालिका के सभी स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों के वेतन का चेक बैंक में जमा करा दिया गया है। चेक क्लियरेंस के लिए भोपाल के मुख्य शाखा जाता है। इसलिए यह क्लियर नहीं हो पाया है।

पालिका उपाध्यक्ष के घर पहुँचे नगर पालिका के सफाईकर्मियों से चर्चा करते लेखापाल

लेखापाल के इस तर्क से सफाई कर्मी तनिक भी संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि किसी भी तरह उनके वेतन की व्यवस्था की जानी चाहिए। मामले को लेकर देर तक मशक्कत चलती रही। पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मियों को वेतन भुगतान होने और बैंक में क्लियरेंस होने में विलंब होने की जानकारी दे कर के काम पर वापस भेजा गया है। बैंक खुलते ही,वेतन भुगतान को क्लियर करा दिया जाएगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!