Advertisements

Breaking Jashpur : कलेक्टर और एसपी ने गोठान दिवस के अवसर पर तुरीलोदाम गोठान पहुचकर पूजा-अर्चना की, समूहों की महिलाओं को अन्य गतिविधियों में शामिल होकर आत्म निर्भर बनने के लिए कहा..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखंड के तुरीलोदाम गोठान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौठान दिवस में शामिल हुए और गायों की पूजा-अर्चना करके खिचड़ी खिलाया है।

कलेक्टर गौठान की कमल स्व सहायता समूह और शिव शक्ति समूह की महिलाओ से वर्मी कम्पोस्ट खाद और मुर्गी पालन, बकरी पालन के साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए अन्य गतिविधियों में शामिल हो आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन श्री प्रेमसिंह मरकाम और समूह की महिलाएं उपस्थित थे। गौठान 5 एकड मे विकसित किया गया हैं साथ ही सोलर पंप, कोटना सहित सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!