Advertisements

Breaking Jashpur : नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार, बालिका को घर में अकेली पाकर आरोपी ने की थी छेड़छाड़,आरोपी द्वारा पूर्व में भी पीड़िता को बैल चराते समय अकेली देखकर जबरदस्ती करने का किया था प्रयास, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया आरोपी को गिरफ्तार….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : कुनकुरी पुलिस ने छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में 48 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुनकुरी क्षेत्र की रहने वाली प्रार्थिया ने 12 नवम्बर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी बुधराम डोम ने घर में अकेली पाकर घर अंदर घुस कर प्रार्थिया की पुत्री के साथ छेड़खानी किया एवं जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। आरोपी द्वारा पूर्व में भी पीड़िता को बैल चराते समय अकेली देखकर जबरदस्ती करने का कोशिश किया गया था। पीड़िता द्वारा बार-बार ऐसी घटना होने पर अपने साथ घटित घटना के संबंध में परिजनों को अवगत कराई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 452, 354 भा.द.वि. 7, 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी के निवास पर दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में (आरोपी बुधराम डोम उम्र 48 वर्ष निवासी अंबाटोली कुनकुरी) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उसे दिनांक 13.11.2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, आर. प्रमोद रौतिया, आर. नंदलाल यादव, आर. अमित एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!