Advertisements

VIDEO : तीनों विधानसभा सीटो पर कमल खिला कर गढ़ में करेंगें वापसी,जूदेव परिवार की बड़ी बहू प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने किया दावा,जनता के साथ राजपरिवार के सम्बंध को इस तरह किया याद

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जशपुर जिला भाजपा का गढ़ रहा है। बीते विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कुछ स्थानीय कारणों से अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिल पाया था। लेकिन आने वाले चुनाव में एक बार फिर कुमार दिलीप सिंह जूदेव के इस गढ़ में भाजपा कर परचम लहराएगा।

देखिए,वीडियो-

पार्टी जिले के तीनों सीटो पर जीत हासिल कर,मजबूती से घर वापसी करेगी। नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष और जशपुर राज परिवार की बड़ी बहू श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव ने उक्त बातें कहीं। वे शहर के टेलीफोन एक्सचेंज के समीप स्थित कार्यालय में मिडिया से चर्चा कर रही थी। उन्होनें कहा कि जशपुर की जनता ने हर सुख दुख में जशपुर राजपरिवार का साथ दिया है। यही कारण है कि उनके ससुर दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव ने जशपुर के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। राजपरिवार और जिले की जनता का यह अटूट स्नेहिल संबंध से ही जशपुर अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ के रूप में जाना जाता रहा है। इस पहचान को वापस स्थापित करने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है। उन्होनें कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जल्द ही नई रणनीति और उर्जा के साथ पूरे जिले में भाजपा विशेष अभियान शुरू करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जशपुर,कुनकुरी और पत्थलगांव तीनों विधानसभा सीटों में कांग्रेस के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में वापसी करते हुए भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय ने कांग्रेस के प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद भी कब्जा जमाने में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सफल हुए थे। भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण जीत नगरपालिका जशपुर में देखने को मिली थी। यहां पांच साल बाद अध्यक्ष पर पर दोबारा काबिज होते हुए भाजपा ने कांग्रेस को एक सीट पर समेट कर रख दिया था। अब,विधानसभा चुनाव में दो साल से कम का समय शेष रह गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में सियासी महौल गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!