रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। व्हाट्सएप अपडेट करने का झांसा देकर हैक कर,परिचित व रिश्तेदारों से रुपए ऐठने के मामले में पुलिस ने एक नाइजीरिया मूल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला दिल्ली के तिलक मार्ग थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक रंगलाल जामुद ने 2 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराया था कि उनके मोबाइल में व्हाट्सएप अपग्रेड करने का एक मैसेज आया था। मैसेज में दिए गए 6 अंक के ओटीपी को जैसे ही उसने इंटर किया,वाट्सएप हैक हो गया। हैकर ने उनके परिचित और रिश्तेदारों को मैसेज भेज कर रुपए की मांग करने लगा। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो साइबर सेल के सहयोग से पता चला कि हैकर बैंगलुरु के बासनवाड़ी के बैंक के खाते से रुपए निकाल रहा है। खाते की पड़ताल करने पर पुलिस आरोपी अक्वुडिरी पास्चल तक पहुँच गई। फिलहाल,दिल्ली पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया है।
अवैध प्रवासियों के खिलाफ शुरू हुआ अभियान-
इधर,दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से घुसे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। द्वारिका के डाबड़ी थाना इलाके से पुलिस ने 6 महिला सहित 8 आफ्रिकन मूल के निवासियों को गिरफ्तार किया है।




