Advertisements

चिटफंड कम्पनी के मामले की जांच में आएगी तेजी,छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश के जेल में बन्द आरोपितों का रिकार्ड खंगालेंगे अधिकारी,एसपी ने दिए निर्देश

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जिले में चिट फंड कम्पनी के मामले की जांच में तेजी लाने के लिए एसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में जशपुर, फरसाबहार, सन्ना एवं कांसाबेल के प्रभारियों की मीटिंग लेकर पंजीबद्ध चिटफंड प्रकरणों का बारीकी से समीक्षा की गई। एसपी ने पुराने लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर,निराकरण करने के लिए जांच अधिकारियों को निर्देश दिए। थाना में पंजीबद्ध चिटफंड प्रकरण में प्राप्त आवेदनों को प्रकरण में शामिल कर चार्ट बनाने एवं राशि का उल्लेख, निवेशकों का हस्ताक्षर, बांड पेपर जप्त करना साथ ही छग और मध्यप्रदेश के मुख्य जेल अधीक्षक मुख्यालय एवं मध्य प्रदेश को पत्राचार कर उक्त मामलों में आरोपियों की जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। चिटफंड डायरेक्ट द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु इस्तेमाल किये गये पर्चा व बुकलेट को जप्त करने हेतु कहा गया। चिटफंड के डायरेक्टर को आरोपी बनाते हुये उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के रजिस्ट्रार को पत्राचार करने हेतु कहा गया। साथ ही थाना में पंजीबद्ध लंबित अपराधों, शिकायतों, एवं मर्गों के त्वरित निराकरण हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय, निरी. लक्ष्मण सिंह धुर्वे, निरी. श्री भरत साहू, उ.नि. प्रदीप सिदार, उप निरीक्षक शर्मा उपस्थित थे।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!