Advertisements

CRIME : मां ने ठुकरा कर नवजात को छोड़ दिया इस हाल में,मदद के लिए बढ़े हाथ तो मुस्करा उठी मानवता

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कोई मां इतनी अधिक बेदर्द हो सकती है किसी को यकीन नहीं होगा। लेकिन बीते दिनों रायपुर के शंकर नगर इलाके में कुछ ऐसा हुआ कि जिसने भी देखा और सुना उसे एकाएक यकीन ही नहीं हुआ। इस इलाके में रहने वाले अंकुश जैन ने पुलिस को बताया कि 19 नवम्बर को उनके पड़ोस में रहने वाली दो बच्चियों ने बताया कि उन्हें बताया कि घर के बाहर के नाली में खून दिखाई दे रहा है और एक प्लास्टिक के अंदर कुछ हिल रहा है। मोबाइल टार्च की रोशनी में देखने पर प्लास्टिक की पन्नी में नवजात शिशु नजर आया। उसे पड़ोस में रहने वाली एक महिला के सहयोग से बाहर निकाला,इसी दौरान प्रार्थी के परिजन और पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुँच गए। नवजात को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। यहां नवजात का इलाज किया जा रहा है। बच्चे की जान बचाने वाले मोहल्लेवासियों ने इस बच्ची का नाम पूनम रखा है। फिलहाल,अंकुश जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 317 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!