Advertisements

BREAKING JASHPUR : जिले में फिर मिले कोरोना मरीज,प्रदेश में भी इतने मरीज मिले

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। बीते 24 घण्टे में स्वास्थ्य विभाग ने 3 संक्रमितों की पहचान की है। बीते 5 दिनों के अंदर जिले में 15 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार,23 नवम्बर की स्थिति में जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय केस की संख्या बढ़ कर 20 हो चुकी है। वहीं प्रदेश की बात की जाए तो बीते 24 घण्टे में 12 मरीज पाए गए है। यहां सक्रिय केस की संख्या 310 बनी हुई है। संक्रमण से निबटने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना का टीका,रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर,इसे घातक होने से रोकता है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मास्क,हैंड वाश और शारीरिक दूरी मापदंड का पालन करना आवश्यक है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!