जशपुर नगर। तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया।। घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है हादसा शहर के बस स्टैंड के समीप सुविधा लाज के सामने की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम तकरीबन 5 बजे शहर के डिपा टोली निवासी 65 वर्षीय वृद्ध दशरथ भगत बस स्टैंड से अपने घर की ओर जा रहा था।। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक क्रेन ने दशरथ को चपेट में ले लिया। हादसे में वृद्ध के पैर में गम्भीर चोट आई है। जानकारी लिए बता दें कि जिस जगह यह हादसा हुआ है,वह काफी भीड़ भाड़ रहती है। एटीएम बूथ होने के साथ ऑटो स्टैंड होने की वजह से सड़क पर यातायात का दबाव अधिक होता है। फिलहाल,पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है।




