Advertisements

Breaking Jashpur : महिलाओं को छात्रावास अधीक्षीका के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आम जनता से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वालों से बचने की अपील….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : – नोकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है मामले की जानकारी देते है पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि जशपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र चौकी आरा क्षेत्र की निवासी महिला ने दिनांक 04.10.2020 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2016 में प्रार्थिया एवं उसकी सहेली निवासी ग्राम धुरीअम्बा थाना दुलदुला को शिक्षा  विभाग में छात्रावास अधीक्षिका के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा 6,00000 /- (छः लाख रू.) की ठगी कर लिया गया है, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना दुलदुला में धारा 420 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने निवास से फरार था।
प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी के निवास में होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना दुलदुला से निरीक्षक संतोष कुमार सिंह हमराह स्टॉफ के दबिश देकर आरोपी प्रमोद कुमार पाण्डेय को अभिरक्षा में थाना लिया गया। *आरोपी प्रमोद कुमार पाण्डेय उम्र 50 वर्ष निवासी लोटस 375-ए ब्लॉक तालपुरी कालोनी सेक्टर-6 भिलाई जिला दुर्ग* को विधिवत् दिनांक 23.12.2021 को गिरफ्तार किया गया है।  प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं अन्य स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!