Advertisements

Jashpur Breaking News : जिले में कोरोना का महाविस्फोट,एक दिन में मिले इतने मरीज,प्रदेश में हालत हुई बदतर,एक दिन में तीन की मौत

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जिले में कोरोना संक्रमण रौद्र रूप धारण करता जा रहा है। बीते 24 घण्टे में जिले में 32 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़ कर 82 हो गई है। वही प्रदेश की बात की जाए तो बीते 24 घण्टे में 1 हजार 24 नए मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में सक्रिय केस की संख्या 29 सौ 77 हो गई है। तीसरी लहर के दहलीज पर खड़े छत्तीसगढ़ में,मई 2020 के बाद पहली बार एक ही दिन में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें से 2 मौत गरियाबंद और 1 मौत बिलासपुर जिले में दर्ज की गई है।
राजधानी रायपुर बना हाट स्पॉट-
कोरोना संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां मंगलवार को 343 केस दर्ज किए गए हैं। बिलासपुर में 159 और रायगढ़ में 141 मामले दर्ज किए गए हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!