Breaking Jashpur : मोटर साइकिल चोर 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार, घर के कैंपस में रखी मोटरसाइकिल को रात को लेकर हुआ था फरार, पढ़िए….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क जिले के बगीचा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, मामले की जानकारी देते हुए बगीचा थाना प्रभारी एस आर भगत ने बताया कि 5 जनवरी को प्रार्थी ऋषिकेष मिश्रा कुरूमकेला बगीचा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात्रि में इसके मकान में कैंपस में रखे हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की दौरान मुखबीर की सूचना पर पता-तलाश कर आरोपी शनि राम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना अपराध स्वीकार करते हुये उसके निशानदेही पर चोरी का मोटर सायकल को जप्त किया गया। मामले में आरोपी शनि राम उम्र 22 वर्ष निवासी भड़िया को को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बगीचा उ.नि. सकलू राम भगत एवं अन्य स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!