धान पर बवाल : खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था पर भड़के डीडीसी सालिक साय, कहा किसान सीधे मुझसे करे सम्पर्क

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले में धान खरीदी केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर किसानों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। बिचौलियों और प्रशासन के बीच बुरी तरह से फंसे किसानों की समस्या सुनने के लिए प्रशासनिक अधिकारी बिल्कुल तैयार नहीं है। धान बेचने के लिए मंडी पहुँच रहे किसानों के धान को बिचौलिए का धान बता कर किसानों से अधिकारी और कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रशासन के इस रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और डीडीसी सालिक साय ने कहा है कि मंडी में धान बेचना पंजीकृत किसानों का अधिकार है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को इससे वंचित नही कर सकती है। बिचौलिए को रोकने में बुरी तरह से विफल रही कांग्रेस की सरकार अब किसानों को निशाना बना कर,अपनी जिम्मेदारी से भागने का प्रयास कर रही है। लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। अगर मंडियों में गलत तरीके से किसानों के धान को वापस लौटाने की शिकायत मिलती है तो इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का एक एक दाना धान खरीदने का वायदा करने वाली कांग्रेस अब किसानों को ही बिचौलिया साबित करने का कुचेष्टा कर रही है।

अवैध वसूली से किसान परेशान-

डीडीसी सालिक साय ने बताया कि जिले के कुछ मंडियों में किसानों के धान को बिचौलिए का धान बता कर उनसे अवैध उगाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे ही एक मामले की शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों को दी है। इसके बाद भी अगर स्थिति नही बदलती है तो हम किसानों के हित मे संघर्ष करने को तैयार हैं।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!