Advertisements

Covid Breaking Jashpur : जिले में कोरोना का कहर 270 से अधिक संक्रमितों की हुई पहचान, एक्टिव केश हुए 1200 से अधिक, जशपुर, पत्थलगांव में मिले अत्यधिक संक्रमित, जशपुर का पॉजिटिव रेट हुआ 40 प्रतिशत से अधिक पढ़िए पूरी रिपोर्ट…….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क जशपुर जिले में कोरोना का कहर जारी है लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है ओर संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ते रही है, स्वास्थ्य विभाग CMHO रंजीत टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घण्टे में जिले में कोरोना संक्रमण के 275 मामले दर्ज किए गए है। जिसमे जशपुर में 73 लोदाम में 10 बगीचा 8 दुलदुला 16 कुनकुरी 23 मनोरा 5 फरसाबहार 30 कांसाबेल 29 एवं पत्थलगांव में 81 संक्रमितों की पहचान हुई है, जिसमें एंटीजन टेस्ट में 146, RTPCR के 107 एवं ट्रु नाट 22मिले है इसके साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1229 पहुंच गई है, वही जिले में अब तक कुल 28315 संक्रमितों की पहचान हुई है, जिसमे से 26854 लोग स्वास्थ्य भी हुए हैं। जिसके बाद जिले का पॉजिटिव रेट 17.96 हो गया है वही सिर्फ जशपुर का पॉजिटिव रेट 40. 35 पहुंच गया है. द प्राइम न्यूज़ आम लोगों से अपील करता है कि वह मास्क सेनेटाइजर एवं शारीरिक दूरी का पालन करें और जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले, ताकि कोरोना से ये जंग हम सब मिलकर जीत सकें।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!