Advertisements

ज़िला शिक्षा अधिकारी ने वैक्सिन का बुस्टर डोज लगा कर बच्चों को टीकाकरण हेतु किया प्रेरित किया,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कोविड वैक्सिनेशन बच्चों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कराने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर को निर्देशित किया है. कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य शासकीय / अशासकीय हाई एवं हायरसेकण्डरी विद्यालय को बच्चों का टीकाकरण प्राथमिकता में करने का निर्देश दिया है । इसी कड़ी में आज ज़िला शिक्षा अधिकारी ने कोविड वैक्सिनेशन का बूस्टर डोज लगवाकर सभी को प्रेरणा दी कि समय पर वैक्सिनेशन कराए । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते । उन्होंने विद्यालयीन स्टाफ एवं बच्चों से अपील की है कि जो भी बच्चे किन्ही कारणो से टीकाकरण नहीं करा पाए है वे अविलम्ब टीकाकरण कराए एवं कोविड नियमों ( सोशल डिस्टेंसिंग मास्क , सेनेटाइजर ) का पालन करे ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!