Advertisements

Breaking Jashpur : 7 साल की मासूम को बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, मुहँ दबा कर आधी रात को घटना को दिया था अंजाम….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है आरोपी ने आधी रात को सोते हुए बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि 20 जनवरी को रायगढ़ जिले के लैलुंगा थाना की क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला ने चौकी कोतबा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जनवरी को अपनी सास एवं तीन पुत्रियों के साथ घूमने चौकी कोतबा के एक ग्राम में आई थी, मेहमानी में रहने के दौरान 19 जनवरी की रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे उसका पूर्व परिचित आरोपी अजय अगरिया, प्रार्थिया की सबसे छोटी लड़की उम्र 7 साल के सोये हुये स्थान पर आकर लड़की के मुंह को दबाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़ित नाबालिग बालिका आरोपी के डर से परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी थी। जब वह अपने घर वापस आई तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अजय अगरिया धारा 376 ए,बी, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत् मामला दर्ज किया,एसपी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये आरोपी अजय अगरिया को उसके निवास से दबिश देकर आरोपी अजय अगरिया उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पीठाआमा कुकराझार चौकी कोतबा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. जयसिंह मिर्रे, आर.पुनीत साय पैंकरा, आर.आलोक टोप्पो, म.आर. राजकुमारी पैंकरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!