Advertisements

Breaking Jashpur : कार में गांजा की तस्करी करते 5 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करों के पास से 25 पैकेट में भरा 25 किलो गांजा जप्त, ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे गांजा…..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : कुनकुरी पुलिस ने 5 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पास से 25 पैकेट में भरा हुआ 25 किलो गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत 2 लाख से अधिक है साथ ही तस्करी के उपयोग में लाई जाने वाली आर्टिका कार भी जप्त की गई है,

Breaking Jashpur : ओड़िसा से उत्तरप्रदेश गांजा तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार, होंडा सिटी कार में कर रहे थे गांजा की तस्करी साढ़े 6 लाख का 65 किलो गांजा जप्त…..

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि 22 जनवरी को पुलिस को सुबह 9 बजे के आसपास मुखबिर से सूचना मिली कि एक आर्टिगा कार UP 14 CL 7929 में गांजा का परिवहन किया जा रहा है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम के द्बारा कुनकुरी के ही नारायणपुर चौक के पास नाकाबंदी की गई, नाकाबंदी दौरान सामने से आ रही आर्टिगा कार को रोककर वाहन में सवार 5 व्यक्तियों से पूछताछ करते हुये पुलिस द्वारा कार की बारीकी से चेक करने पर गाड़ी की डिक्की में छिपाकर रखे 25 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया जिसकी कीमत 2 लाख 50 हजार से अधिक थी,

Breaking Jashpur : 7 साल की मासूम को बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, मुहँ दबा कर आधी रात को घटना को दिया था अंजाम….

 

वही आरोपियों से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा गांजा को संबलपुर (ओड़िसा) से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की ओर ले जाना बताये। वही मामले में 5 आरोपी यशवंत कुमार उम्र 29 वर्ष, जयप्रकाश उम्र 28 वर्ष,जयबहादुर उम्र 22 वर्ष, मनोज कुमार उम्र 23 वर्ष, मनीष कुमार उम्र 37 वर्ष सभी निवासी सेमरी, आघराय जिला प्रयागराज (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Breaking Jashpur : शराब पीने के लिये पैसा नहीं मिलने से नाराज होकर अपने ही घर में लगा दी आग, सिटी कोतवाली पुलिस ने नशेड़ी को किया गिरफ्तार….

 

आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेष्वर साहनी, आर. नंदलाल भगत, आर. जितेन्द्र गुप्ता, आर. प्रदीप पैंकरा, आर. अमित साहनी का सराहनीय योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!