Advertisements

Crime News : राहगीर से लूट लिया करते थे मोबाईल, वही चोरी की घटना को भी दिया करते थे अंजाम, मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 14 नग मोबाईल सहित 2 मोटरसाइकिल जप्त,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : धमतरी के थाना अर्जुनी, भखारा, कुरूद व चौकी पड़ी करेली क्षेत्रान्तर्गत लगातर पिछले 2-3 महीनों से अज्ञात नकाबपोश मोटर सायकल चालकों द्वारा शाम के समय एकांत रास्तें में पैदल घुमते हुए एवं सायकल से चलते हुए आम लोगो को रेकी कर अपनी चलती मोटरसाइकिल से मोबाईल लूट कर फरार हो जाने की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी, भखारा, कुरूद व चौक बड़ी करेली में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Breaking Jashpur : कार में गांजा की तस्करी करते 5 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करों के पास से 25 पैकेट में भरा 25 किलो गांजा जप्त, ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे गांजा…..

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले में हो रहे मोबाईल लूट की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने एवं आरोपियों की पतासाजी कर लूटे गये मोबाईल को शीघ्र बरामद करने हेतु सायबर सेल धमतरी एवं सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी एसडीओपी कुरूद अभिषेक केसरी के निर्देशन में सायबर टीम धमतरी द्वारा घटना स्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी सन्साधनों का उपयोग एवं मुखबिर लगाकर माल मुल्जिम की पतासाजी किया जा रहा था ।

Breaking Jashpur : शराब पीने के लिये पैसा नहीं मिलने से नाराज होकर अपने ही घर में लगा दी आग, सिटी कोतवाली पुलिस ने नशेड़ी को किया गिरफ्तार….

21 जनवरी को ग्राम पुरी निवासी नेहरू अवस्थी मोबाईल बेचने हेतु ग्राहक तलाशने की सूचना पर सायबर सेल धमतरी एवं थाना भखारा की टीम द्वारा नेहरू अवस्थी व उसके अन्य 5 साथियो को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर ग्रामीण इलाकों में राहगिरों से लूट की
वारदात करना स्वीकार किये।

Breaking Jashpur : ओड़िसा से उत्तरप्रदेश गांजा तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार, होंडा सिटी कार में कर रहे थे गांजा की तस्करी साढ़े 6 लाख का 65 किलो गांजा जप्त…..

गिरफ्तार आरोपी
01. नेहरू अवस्थी पिता संतोष अवस्थी उम्र 22 वर्ष सा. पुरी थाना अर्जुनी धमतरी
02. पूनानंद निर्मलकर पिता मोहन निर्मलकर उम्र 22 वर्ष सा पुरी थाना अर्जुनी धमतरी
03. यशवंत निर्मलकर पिता मोहन निर्मलकर उम्र 21 वर्ष सा. पुरी थाना अर्जुनी धरतरी
04. पंकज निर्मलकर पिता रमेश निर्मलकर उम्र 20 वर्ष सा. पुरी थाना अर्जुनी धमतरी
05. योगेश धुरुव पिता राजकुमार ध्रुव उम्र 20 वर्ष सा पुरी थाना अर्जुनी धमतरी
o6. अशवंत ध्रुव पिता संतोष ध्रुव उम्र 18 वर्ष 03 माह सा. पुरी थाना अर्जुनी धमतरी
संपूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल के निरीक्षक भावेश गौतम, उप निरीक्षक नरेश बंजारे,
सउनि अनिल यदु आरक्षक कमल जोशी, धीरज डड़सेना, मुकेश मिश्रा , दीपक साहू, आनंद
कटकवार, कृष्णा पाटिल, झमेल सिंह राजपूत, सितलेश पटेल एवं थाना भखारा प्रभारी निरीक्षक
संतोष जैन व उसकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!