Breaking Jashpur : जिले में गांजा कोचियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, वहीं दुकान में गांजा की पुड़िया बना कर बेचने वाले आरोपी को NDP’S एक्ट के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले की कुनकुरी पुलिस ने दुकान में गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी को मुखबिर से थाना में सूचना प्राप्त हुआ कि बजार डाँड़ कुनकुरी में कृष्ण मोहन कंसारी अपने दुकान में गांजा रखकर छोटे छोटे पुड़िया बनाकर बेच रहा है कि सूचना पर थाना कुनकुरी से टीम बनाकर रेड कार्यवाही किया गया जहा कृष्ण मोहन कंसारी के दुकान से 400 ग्राम गांजा गवाहों के समक्ष बरामद किया गया आरोपी कृष्ण मोहन कंसारी 63 वर्ष निवासी कुनकुरी के विरुद्घ अपराध सबूत पाये जाने पर अपराध क्रमांक 26/22 धारा 20 बी ndps एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।प्रकरण के विवेचना में और आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा ,सउनि रामजी पैकरा, प्र.आर. दिनेश पांडेय, आरक्षक त्राणी यादव, नंदलाल यादव, कौशिल्या पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!