Advertisements

Breaking Jashpur : युवती को शादी करने का झांसा देकर 3 वर्ष तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 5 घंटे में किया गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, घटना के सम्बंध में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार फरसाबहार क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने थाना में 22 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे पूर्व परिचित आरोपी दानिएल मिंज द्वारा शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर मार्च 2019 से 8 जनवरी 2022 तक विभिन्न तिथियों में अपने पास रखकर दुष्कर्म किया।प्रार्थिया द्वारा शादी करने हेतु कहने पर इंकार कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी दानिएल मिंज के विरूद्ध पुलिस ने दुष्कर्म की धारा 376, 376 (2)(N) के तहत मामला दर्ज किया है, पुलिस ने बताया कि प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी के उसके निवास में होने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी फरसाबहार की टीम तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर मौके पर जाकर दबिश देकर आरोपी दानिएल मिंज को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया।मामले में आरोपी दानिएल मिंज उम्र 27 वर्ष निवासी सिवरपारा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक प्रदीप सिदार, आर.नीरज तिर्की, आर. रामसागर नायक, आर. शैलेन्द्र प्रधान, म.आर. पुष्पा पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!