Advertisements

CRIME : दुर्गा मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर 25 हजार से अधिक की चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की वारदात हुई CCTV में कैद,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

पत्थलगांव द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क :पत्थलगांव के  दुर्गा मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जारी किया है इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रयागराज अग्रवाल निवासी पत्थलगांव ने दिनांक 1 मार्च को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28 फरवरी की रात्रि में कोई अज्ञात चोर पत्थलगांव स्थित दुर्गा मंदिर में जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया एवं मंदिर के अंदर रखा दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखा नगदी रकम रू. 25,000 को चोरी कर लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मंदिर के पास में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा फूटेज की जॉंच किया गया जिसमें एक व्यक्ति द्वारा दुर्गा मंदिर का जाली तोड़कर अंदर प्रवेश करते पाया गया। उक्त अज्ञात व्यक्ति के संबंध में पता-तलाश की जा रही थी, इसी दरम्यान आज 6 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि बुढ़ाडांड़ बरपारा का रहने वाला समीर कुछ दिनों से बिना काम किये पैसा खर्च कर रहा है,

https://theprimenews24.com/breaking-jashpur-in-the-case-of-robbing-hanuman-chhap-coin-cash-and-other-items-the-accused-was-arrested-by-the-city-kotwali-police-other-3-accused-in-the-case-have-been-arrested-in-the-past/

इस सूचना पर तत्काल थाना स्टॉफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये संदेही समीर को उसके गांव से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा, पहना जैकेट एवं चोरी किया हुआ रकम रू. 2,000 /- को जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी समीर उम्र 20 वर्ष निवासी बुढ़ाडांड़ थाना पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

https://theprimenews24.com/breaking-jashpur-the-wardpanches-of-this-panchayat-told-the-collector-in-writing-if-action-is-not-taken-within-7-days-then-they-will-boycott-the-panchayat-read/

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक एन.एल. राठिया, निरीक्षक ओमप्रकाश धु्रव, प्र.आर.प्रेमप्रकाश कुर्रे, आर. भवानी लाल कहरा, आर. प्रमोद जोल्हे, आर.सोनू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!