Advertisements

शिक्षा : आदर्श विद्यालय के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण, जिला संग्रहालय, ग्रन्थालय, पोस्ट आफिस आदि जगह में बच्चों पर घूमे बच्चे, BEO से की मुलाकात…..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : बघिमा आदर्श प्राथमिक शाला के शिक्षकों के द्वारा बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया स्कूल की प्रधान पाठक सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा का मूल उद्देश्य है बच्चों का सर्वांगीण विकास इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिला संग्रहालय, जिला ग्रन्थालय, पोस्ट ऑफिस एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम जिला संग्रहालय में बच्चों को हमारी पुरातात्विक संस्कृति एवं ग्रामीण सभ्यता से संबंधित सामग्रियो को बच्चों को दिखाया गया जिसमें ढेकी, जाता, पैला, घुघरी, तीर कमान, छितली, घुंगु, कुमनी आदि सामग्री देख बच्चे रोमांचित हो उठे।

https://theprimenews24.com/crime-accused-arrested-in-case-of-theft-of-more-than-25-thousand-by-breaking-the-lock-of-durga-temples-donation-box-theft-incident-was-imprisoned-in-cctv/

उन्होंने बताया कि इसी तारतम्य में जब बच्चों ने बीईओ जशपुर एमजेडयू सिद्दकी से मुलाकात की तब बीईओ ने प्रोत्साहन भरे शब्दों में कहा कि अगर वह भी मन लगाकर पढ़ें और कड़ी मेहनत करें तो एक दिन ऐसे ही किसी अच्छी ऑफिस में बैठेंगे। बीईओ ने बच्चों से अंग्रेजी गणित के प्रश्न बच्चों से पूछा जिसका बच्चों ने सहर्ष उत्तर दिया साथ मे कविता भी सुनाई। बीईओ सिद्दीकी ने बच्चों से कहा कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है बच्चों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए एवं हमे मिलजुलकर बिना किसी भेदभाव के साथ मे रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को गणित विषय अच्छे से पढ़ने के लिए। गणित विषय मे जो तेज रहते है उनकी कल्पनाशीलता ज्यादा होती है एवं वे जीवन मे ज्यादा प्रगति करते है। उनके शब्दों ने बच्चों का मन मोह लिया और वे रोमांचित रहे। यहाँ बच्चों को चॉकलेट एवं मिष्ठान दिया गया। बी आर सी सी अजय चौबे ने कहा कि इस तरह जब शिक्षक बच्चों के हित में कोई कार्य करते हैं तो ख़ुशी होती है।

https://theprimenews24.com/breaking-jashpur-in-the-case-of-robbing-hanuman-chhap-coin-cash-and-other-items-the-accused-was-arrested-by-the-city-kotwali-police-other-3-accused-in-the-case-have-been-arrested-in-the-past/

 

इस दौरान एबीईओ कल्पना टोप्पो, बीआरसी अजय चौबे, प्रधान पाठक सीमा गुप्ता, शिक्षक रवि गुप्ता भी उपस्थित थे। अंत में बच्चों को पोस्ट ऑफिस ले जाया गया, जहाँ पोस्ट मास्टर श्री ओहदार द्वारा बच्चों को पोस्ट ऑफिस में होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। बच्चों ने लेटरबॉक्स भी देखा और एटीएम से पैसा आहरण की ऊपरी जानकारी प्राप्त की।

https://theprimenews24.com/breaking-jashpur-the-wardpanches-of-this-panchayat-told-the-collector-in-writing-if-action-is-not-taken-within-7-days-then-they-will-boycott-the-panchayat-read/

आप को बता दें विद्यालय की प्रधान पाठिका सीमा गुप्ता एवं शिक्षक रवि गुप्ता द्वारा प्रतिवर्ष बच्चों को अपने निजी वाहन द्वारा शैक्षणिक भ्रमण हेतु विभिन्न शासकीय कार्यालयों ,पोस्ट ऑफिस ,ग्रन्थालय इत्यादि ले जाया जाता रहा है

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!