जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जिले में ठगी की घटनाएं लगातार उजागर हो रही है। इसी सिलसिले में दुलदुला थाना क्षेत्र में लोगो को पक्का मकान बना कर देने का सपना दिखा कर लाखो की ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दुलदुला के एक किराना व्यवसायी से पुलिस से किये गए शिकायत में बताया है कि पश्चिम बंगाल निवासी आरोपित खुदुश शेख,बीते कुछ साल से दुलदुला में निवास कर रहा था और ठेके पर पक्के मकान निर्माण का कार्य करता था। इसीलिए उन्होंने ने भी अपने घर के निर्माण की जिम्मेदारी उसे दी थी। एक दिन उसने अपनी माँ के सड़क दुर्घटना में घायल होने की बात कहते हुए रुपए की मांग की। उसकी बातों पर विशावस करके उसने आन लाइन वॉलेट के माध्यम से आरोपित के दामाद जेटलाल शेख के खाते में 1 लाख 46 रुपये और 50 हजार नगद भुगतान कर दिया। रुपए लेने के बाद खुदुश शेख दुलदुला से फरार हो गया । प्रार्थी के मुताबिक शातिर ठग ने दुलदुला में और कई लोगो से इसी तरह की ठगी की है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दुलदुला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




