Advertisements

Breaking News : ग्राम पंचायत के सचिव अब नहीं करेंगे नरवा,गरुवा,घुरूवा और बाड़ी से सम्बंधित काम,एक सूत्रीय मांग के समर्थन में बहिष्कार का लिया निर्णय

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

मनोरा,द प्राइम न्यूज नेटवर्क।वाहिद खान की रिपोर्ट। प्रदेश सरकार की सबसे महताकांक्षी नरवा,गरुवा,घुरवा और बाड़ी योजना का ग्राम पंचायत सचिव संघ ने बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है। पंचायत विभाग के आयुक्त सह संचालक को लिखे एक पत्र में प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रा ताध्यक्ष तुलसी साहू ने बताया है कि 14 मार्च से संघ एनजीजीबी योजना से जुड़ा कोई भी काम नही करेगा। पंचायत का शेष काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। संघ ने यह कदम अपने एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण को लेकर उठाया है। जाहिर है,प्रदेश सरकार की इस फ्लैगशिप योजना को लेकर सरकार पर संघ, आने मांग को पुरी करने के लिए दबाव बनाना कि कोशिश है। बीते दिनों जशपुर सहित पूरे प्रदेश में किये गए धरना प्रदर्शन में भी संघ ने इसी इस सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा था।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!