Advertisements

Breaking Jashpur : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पानी पीने के बहाने युवती के साथ घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने 24 घण्टे में किया गिरफ्तार…..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : युवती को साथ दुष्कर्म करने के मामले में जिले के नारायणपुर पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है,

GOOD NEWS : महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति एप्प में मिल रही शिकायतों का जशपुर पुलिस कर रही त्वरित निराकरण, दो प्रकरणों का पुलिस ने किया गंभीरता से निराकरण, इस तरह डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं आप भी अभिव्यक्ति एप्प……

 

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नारायणपुर क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़ित युवती ने 1 अप्रैल को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 31 मार्च के शाम लगभग 7 बजे अपने घर के बाहर थी, उसी दौरान लोदाम का रहने वाला गणेश राम अपनी मोटर सायकल से इसके घर के पास आया और एक गिलास पानी मांगा। पीड़िता द्वारा गिलास में पानी लाकर देने पर वह पानी पीकर गिलास को फेंक दिया और जबरदस्ती पीड़िता को खींचते हुये एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 के अतरः जुर्म दर्ज कर लिया वही घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था,

”मोर ऑटो मोर जशपुर“ अभियान के तहत् कुनकुरी एवं पत्थलगांव क्षेत्र में ऑटो चालकों का फिटनेस कैंप लगाकर समस्याओं का किया गया निराकरण, साथ ही वर्दी में रहने एवं समस्त ऑटो का पूर्ण डिटेल के साथ नंबरिंग कराने के निर्देश…..

 

वहीं पुलिस आरोपी की तलाश करने लगी तभी पुलिस को मुखबीर की सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है, पुलिस की टीम ले द्वारा आरोपी गणेश राम को उसके निवास स्थल ग्राम लोदाम में जाकर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त आरोपी ने घटित करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी आरोपी गणेश राम उम्र 30 वर्ष निवासी लोदाम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक जीवन जांगड़े, स.उ.नि. ईष्वर वारले, प्र.आर.विनोद साय पैंकरा, आर.प्रमोद रौतिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!