Advertisements

Breaking Jashpur : जिले में पहली बार आईपीएल क्रिकेट मैच में लाखों रूपये की ऑनलाईन सट्टा-पट्टी खेल का खुलासा, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले में पहली बार आईपीएल क्रिकेट मैच में लाखों रूपये की ऑनलाईन सट्टा-पट्टी का खुलासा किया है, मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, मामला जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र का है,

घटना के सम्बंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के 4 अप्रैल को पुलिस मुखबीर से सूचना मिली कि बस स्टैंड कांसाबेल बाजार डांड़ के पास गणेश राम कुर्रे आईपीएल क्रिकेट मैच में अपने मोबाईल से कुछ लोगों को अंको की पर्ची लिखकर ऑनलाईन सट्टा-जुआ का खेल रूपये-पैसे से हार-जीत का दांव लगाकर खेला रहा है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर सट्टा खेल चला रहे आरोपी गणेश राम कुर्रे को थाना लाकर पूछताछ किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मोबाईल के माध्यम से लखनऊ सुपर जाईनस विरूद्ध सरनाईजर्स हैदराबाद आईपीएल क्रिकेट मैच में रूपये-पैसे की दांव लगाकर खेल चलाना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से 1 नग मोबाईल जिसमें मैसेज में सट्टा का विभिन्न अंक व रूपये लिखा पाया गया जिस पर लखनऊ सुपर जाईनस विरूद्ध सरनाईजर्स हैदराबाद आईपीएल लिखा होना पाया गया तथा विभिन्न अंको एवं रूपये में लिखा हुआ 1,16,600 (एक लाख सोलह हजार छः सौ रू.) का सट्टा-पट्टी, जुआ का नगदी रकम रू. 2500 तथा एक पेन को जप्त किया गया। आरोपी गणेश राम कुर्रे उम्र 45 साल निवासी टांगरगांव का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट के तगत को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष सिंह, आर. विनोद भगत, आर. राजकुमार लकड़ा, आर.अर्जून बड़ा एवं अन्य स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

—–00—–

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!