Advertisements

हिन्दू जनजागृति और जनता के स्वास्थ्य लाभ कामना को लेकर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में प्रियम्वदा सिंह जूदेव के नेतृत्व में शुरू होगा सुंदरकांड और भंडारा महाअभियान,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्र जशपुर,कुनकुरी और पत्थलगगांव में हिन्दू जनजागृति अभियान मंगलवार से शुरू होने जा रहा है।। नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष और दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहू प्रिया सिंह जूदेव के नेतृत्व में शुरू हो रहे इस अभियान में सभी मंडलों में हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पठन के साथ भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रिया सिंह जूदेव ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू जनजागृति के साथ आम जनता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करना है। उन्होंने बताया कि बीते दो साल के कोरोना संकट के दौरान हम सब ने जीवन मे बहुत उतार चढ़ाव देखे है। कोरोना संकट की वजह से लोगो का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ और अपने प्रियजनों को खोना भी पड़ा। यह भीषण संकट हमारे जीवन मे दोबारा न लौटे,इसके लिए सुंदरकांड के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। इस महाअभियान का आगाज आगामी मंगलवार से जशपुर विधानसभा क्षेत्र से किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए प्रिया सिंह जूदेव ने जशपुर शहर के मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह और ग्रामीण राज कपूर भगत से चर्चा की।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!