Advertisements

छत्तीसगढ़ झारखंड राज्य के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त अन्तर्राज्यीय बैठक हुई आयोजित, झारखंड में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर हुई चर्चा साथ ही सीमावर्ती इलाकों पर चेक पोस्ट अवैध शराब नक्सली अभियान सहित अन्य मुद्दों पर भी हुई बात पढ़िए

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : झारखंड में पंचायत चुनाव 2022 को लेकर छत्तीसगढ़ व झारखंड के पुलिस अधिकारियों की अन्तर्राज्यीय बैठक रक्षित केंद्र जशपुर में मंगलवार को आयोजित की गई, बैठक में चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने से सीमावर्ती इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चर्चा हुई, बैठक में जशपुर जिले के पुलिस अधिकारी पड़ोसी राज्य झारखंड के जिला गुमला, सिमडेगा एवं सी.आर.पी.एफ.के बीच गहन चर्चा हुई, वहीं पुलिस उप महानिरीक्षक रांची अनीश गुप्ता अन्तर्राज्यीय बैठक में ऑनलाईन सम्मिलित हुये,

Breaking jashpur : 16 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार 2 वर्षों से घटना को दे रहा था अंजाम,,,,

बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ एवं झारखंड राज्य के बीच अन्तर्राज्यीय चेक नाका, संयुक्त नक्सली अभियान, महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान, अवैध शराब अवैध हथियार के संबंध में संयुक्त छापामारी,सीमावर्ती मतदान केन्द्र की संवेदनशीलता एवं आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित निराकरण किये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इनके साथ ही अपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी अन्य राज्यों जिलों से साझा कर प्रभावी कार्यवाही करने की भी बात हुई सीमावर्ती राज्यों से तस्कर द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी कर अन्य जिलों राज्यों में ले जाया जाता है, इस पर रोक लगाने हेतु कहा गया। क्षेत्र में घटित विभिन्न अपराधों में आपसी समन्वय स्थापित कर अपराधियों की पतासाजी कर त्वरित निराकरण किये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

Breaking jashpur : बड़ा सड़क हादसा अनियंत्रित होकर ओमनी कार पेड़ से टकराई, 8 लोगों का आई चोटें एक की हालत गंभीर कराया गया अस्पताल में भर्ती,

बैठक में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल झारखंड गुमला के पुलिस अधीक्षक ऐहतेशाम वकारिब पुलिस अधीक्षक सिमडेगा सौरभ, सी.आर.पी.एफ. टूआईसी के.के. कनिहार, सुनील, प्रवीण मोरे, अति.पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. कुनकुरी मनीष कुंवर, एस.डी.ओ.पी. चैनपुर सिरिल मरांडे, उप पुलिस अधीक्षक परतस बरूआ, आर.एस.एम. प्रणव कुमार, रक्षित निरीक्षक जशपुर विमलेष देवांगन, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, थाना प्रभारी चैनपुर बैजू उरांव उपस्थित थे,

Big Breaking : पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का हुआ जांजगीर चांपा स्थानान्तरण, जशपुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे राजेश अग्रवाल, राज्य शासन ने आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण सूची की जारी,पढ़िए लिस्ट,,,

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!