Advertisements

धर्म संस्कृति : बालाजी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजा शहर, बड़ी संख्या में शामिल हुए सर्व ब्राह्मण समाज के महिला-पुरूष

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : सर्व ब्राम्हरण समाज द्वारा भगवान बालाजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह वैदिक मंत्रों के साथ भगवान परशुराम की पूजा की गई। वेद विधि से पूजा के बाद हवन का आयोजन किया।

दो साल बाद मने भगवान परशुराम जयंती को लेकर ब्राम्हण समाज में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। इसकी तैयारी पखवाड़े भर पहले से चल रही थी। सुबह के वक्त पूजन के बाद दोपहर में भगवान परशुराम की झांकी के लिए बड़ी संख्या में ब्राम्हण इकट्‌ठा हुए। ढ़ोल व नगाड़ों के साथ परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बालाजी मंदिर से निकलकर महाराजा चौक, मेन रोड, बजरंग बली मंदिर चौक, पुरानीटोली होते हुए वापस बालाजी मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा में शामिल विप्र जय जय परशुराम के नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में परमानंद मिश्रा भगवान परशुराम की वेश में शामिल हुए जो आकर्षक का मुख्य केन्द्र था। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!