जशपुर द प्राइम न्यूज़ : जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस ने 12 साल की नाबालिक से 14 साल के नाबालिक लड़के द्वारा दुष्कर्म के मामले में कार्यवाही की है मामले में पुलिस ने बाल अपचारी को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पिता ने 30 अप्रैल को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी नाबालिग बालक अपने दोस्त के सहयोग से मोटर सायकल में बैठाकर अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने धारा 363, 366 (क), 376(2)(एन), 34 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया,
प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर घटना के आरोपी अपचारी बालक उम्र 14 वर्ष का पता-तलाश कर संरक्षण में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त घटना को अपने दोस्त के सहयोग से घटित करना स्वीकार किया। प्रकरण के 14 वर्षीय अपचारी बालक के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से 4 अप्रैल को बाल संप्रेषण गृह जशपुर में भेजा गया। प्रकरण का सहआरोपी फरार है, लगातार पता-तलाश की जा रही है।प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं अपचारी को संरक्षण में लेने में निरीक्षक एन.एल.राठिया, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, आर.कमलेष्वर वर्मा, आर. पवन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




