Advertisements

Cyber ​​School: : जशपुर पुलिस द्वारा विश्वास अभियान के तहत सायबर अपराध से बचने हेतु जिले भर में लगाई जा रही सायबर की पाठशाला,चलित थाना के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक, पढ़ें विस्तार से क्या है साइबर की पाठशाला,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : पुलिस विभाग द्वारा जिले में विश्वास अभियान के तहत साइबर अपराध से बचाव हेतु विभिन्न थाना चौकियों में चलीत थाना लगाकर साइबर की पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगों से बचाव के लिए जागरूक एवं उसके बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं,

जिले में विश्वास अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्र में सायबर जागरूकता अभियान हेतु सायबर की पाठशाला चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में थाना कुनकुरी के ग्राम सलियाटोली, ग्रोटोलाईन, सुकबासुपारा, गाड़ाकटा, एवं बेमताटोली, थाना कांसाबेल के ग्राम बासेन, चौकी दोकड़ा के ग्राम केनाडांड़ सिकीपानी, कोरंगा चैकी आरा के ग्राम नगेरापत्थर, बीरोपानी, थाना तुमला के ग्राम गंझियाडीह, खरीबहार एवं चौकी कोतबा के ग्राम कर्राबेवरा, फरसाटोली तथा गोलियागढ़ में चलित थाना लगाकर आम जनता को सायबर अपराध की जानकारी दी गई।

इस दौरान पुलिस टीम के द्वारा ग्रामीणों को सोशलमीडिया के उपयोग के दौरान सायबर अपराध के शिकार होने से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई इस दौरान आमजन को बताया गया कि कभी भी किसी अन्य व्यक्तियों का फोटो लेकर सोशल मीडिया फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप्प आदि में अपना एकाउण्ट बनाकर कोई भी पोस्ट न करें, अन्यथा आपके खिलाफ आई.टी.एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।

इसके अतिरिक्त किसी सोशल मीडिया एकाउण्ट में बच्चों से संबंधित कोई भी अश्लील फोटो विडियो अपलोड न करें इस ऑयर भी आई.टी.एक्ट के तहत कार्यवाही की जा सकती है। वहीं धार्मिक राजनीतिक भड़कानेवाले पोस्ट करने पर भी आई.टी.एक्ट के तहत कार्यवाही की जा सकती है।

इसके अतिरिक्त पुलिस टीम के द्वारा सायबरठगी के शिकार होने से बचने के उपाय बताते हुए फेसबुक पर Second hand Motee Bike/car का प्रचार-प्रसार बहुत ही कम रूपये में बेचने का देखकर उसे कभी भी खरीदने की कोशिश न करें, क्योंकि वे ठग करने वाले अपने आपको आर्मीमेन एक्स आर्मीमेन के रूप में अपनी पहचान बताकर आपको झांसा देकर आपके मेहनत की कमाई ठग सकते है।

टीम के द्वारा बताया गया कि यदि आपको Google pay, Phone Pay, PayTm आदि में कैशरिवार्ड का मैसेज या काॅल आता है तो झांसे में पड़ कर आप अपना 6 अंक का पिन को दबा देतें है और आपका पैसा कट जाता है। ध्यान रखें ये सारी एप्पलीकेशन हमेशा, 10, 20, 50 रूपये तक का कैश रिवार्ड देता है जिसमें 6 अंक का पिन कोड डालना नहीं पड़ता। आपको कभी भी 5000, 1000, रूपये का कैश रिवार्ड नहीं मिलता, कैशरिवार्ड के झांसे में आकर आप अपना पैसा गवां सकते है, साथ ही आमजनता को यह भी बताया जा रहा है कि जब कभी वे सायबर ठगी का शिकार हो जाते है तो तत्काल अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 1930 में दर्ज करायें या अपने नजदीकी थाना/चौकी जाकर अपनी शिकायत दर्ज करायें।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!