Advertisements

भाजयुमो करेगी 8 जून को चक्का जाम, दुलदुला चिकित्सक से मारपीट मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी नही होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ का ऐलान, मुख्यमंत्री के आगमन पर करेंगे पुरजोर विरोध,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

The prime news

जशपुर : दुलदुला में चिकित्सक के साथ घटित मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने से नाराज भाजयुमो ने चिकित्सकों के हक की लड़ाई में चक्का जाम करने का एल्टिमेटम जिला प्रशासन को दे दिया है। संयुक्त कलेक्टर सचिन भुतड़ा को ज्ञापन देकर भाजयुमो ने इसका विधिवत ऐलान भी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दर्जनों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेड पहुँच कलेक्टर जशपुर के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, साथ ही यह भी मांग किया है की जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जाये अन्यथा वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ जायेंगे।

फिल्हाल वे एक दिवसीय सांकेतिक धरना पर 8 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग में आंदोलन कर चक्का जाम कर रहे हैं। यदि इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगे आंदोलन तेज किया जायेगा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर पुरजोर विरोध करते हुए कार्यवाही का मांग भी किया जायेगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!