Advertisements

Big Breaking jashpur : गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओड़ीसा से उत्तरप्रदेश कर रहे थे गांजा की तस्करी,आरोपीयो के कब्जे से लाखों रुपए का गांजा जप्त,,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर जिले की तपकारा पुलिस ने ओड़ीसा से उत्तर प्रदेश तस्करी करते अवैध गांजा की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है मामले में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, तस्करों के कब्जे से 1 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त किया गया है जिसकी कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है वहीं घटना में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने जप्त किया है, तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो ओडिसा से गांजे की तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे,

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि एक सफेद रंग का स्कार्पियों चाहन UP 62 BM 8990 में कुछ लोग भारी मात्रा में गाजा की तस्करी कर बेचने के लिए ओडीसा की ओर से प्रयागराज उत्तरपदेश ले जा रहे हैं,

पुलिस को मिली इस तस्करी की सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और ग्राम उपरकछार नामनी चौक पुलिस चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की , इसी दौरान मुखबीर के बताये अनुसार ओडीसा के ग्राम बनडेगा की ओर से एक सफेद रंग का स्कार्पियों तेज गति से आई जिसे रोकने लगे तो वाहन का चालक वाहन को तेज गति से भगाते सिंगीबहार की ओर भगाने लगा,

वहीं पुलिस की टीम ने भी उस स्कॉर्पियो का पीछा किया और ग्राम सिंगीबहार ओर बधियाकानी जंगल में आरोपी महेश कुमार यादव, प्रताप सिंह , नरेन्द्र शर्मा को घेराबंदी कर पकडे धर दबोचा, ई वाहन की जांच करने के दौरान आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन से 105 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 10 लाख 50 हजार से अधिक है,

वहीं मामले में पुलिस ने तीनों ही आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए, आरोपी महेश कुमार यादव पिता हिरालाल यादव श्रीनाथपुर जिला प्रतापगढ़ उप्र, विजेन्द्र प्रताप सिंह पिता शशिप्रकाश सिंह त्रिलोकी सराई बदलापुर जिला जौनपुर, नरेन्द्र शर्मा पिता श्रीराम शर्मा बक्सा जिला जौनपुर उप्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है वही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब किया है जिसकी कीमत 8 लाख रुपये आंकी गई है,

वहीं आरोपियों की धरपकड एवं विवेचना गिर कार्यवाही में उनि एल आर चौहान थाना प्रभारी तपकरा सउनि, जयनंदन मार्बल , सउनि हेमपाल सिंह , सउनि सामुदान टोप्पो , प्र आर राजेश कुजूर , आर राजेन्द्र रात्रे , आर संतु राम यादव , आर अनिल पैकरा आर ल शैलेन्द्र मिंज , अविनाश लकड़ा आर प्रवीण टोप्पो , आ विमल भगत , आर थोमस तिर्की एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!