क्राइम न्यूज़ : 17 साल की नाबालिक लड़की को अकेला देख छेड़छाड़ करने एवं मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे में के अंदर किया गिरफ्तार,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : अकेलेपन का फायदा उठाकर 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बदनियति से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है, मामले जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र का है ,

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा थाना फरसाबहार क्षेत्र निवासी 37 वर्षीय महिला ने 17 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री 16 जून के शाम करीबन 7 बजे अपने दीदी के यहां कुछ काम से जा रही हूं कहकर घर से निकली उसी दौरान रास्ते में उसे मनीष यादव मिला और वह गलत नीयत से उसके हाथ को पकड़कर खींचते हुये खेत की तरफ ले गया एवं छेड़छाड़ करने लगा, नाबालिग लड़की के मना करने पर वह हाथ-मुक्का से मारपीट किया। जिसकी सूचना पीड़िता ने अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों के साथ आकर पीड़िता ने फरसाबहार थाने में मामला दर्ज कराया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 323 एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर थाना फरसाबहार पुलिस स्टॉफ द्वारा दबिश देकर प्रकरण के आरोपी मनीष यादव को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी मनीष यादव उम्र 20 साल निवासी धौरासांड थाना फरसबहार को 18 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक प्रदीप सिदार, स.उ.नि. रविन्द्र कुर्रे, आर.रामसागर नायक, आर.नीरज तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!