Advertisements

जशपुर पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र में घरेलू विवाद के 9 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 2 प्रकरणों में हुआ आपसी समझौता,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जशपुर सिटी कोतवाली में बनाये गए परिवार परामर्श केंद्र टूटते परिवारों को मिलाने का लगातार प्रयास कर रहा है, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय के दिशा निर्देशन में संचालित सिटी कोतवाली के परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी के आपसी झगड़ो को केंद्र के सदस्यों एवं काउन्सलरो के द्वारा समझाइस देकर आपसी विवादों का निपटान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 29 जून को जिला मुख्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली में 9 पारिवारिक प्रकरणों की सुनवाई के लिए सदस्य काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई, जिसमें 2 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित आये जिसमें आपसी समझौता कराया गया, एवं अन्य 4 प्रकरण में केवल 1 पक्ष ही उपस्थित हुआ, साथ ही शेष बचे 3 प्रकरणों में कोई पक्ष उपस्थित नहीं हुआ,

परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में मामलों की सुनवाई में काउंसलर सदस्य लता श्रीवास्तव, अनिता यादव, विमता ठाकुर एवं महिला सेल से निरीक्षक आशा तिर्की, म.आर. मुन्नी देवी, म.आर.कमली पैंकरा उपस्थित थे।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!