Advertisements

Breaking jashpur : शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में, घर से मोबाइल सहित अन्य सामान किया था चोरी, मोबाईल बेचने के फिराक में लगा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से मोबाईल जप्त,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर : सिटी कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल सहित अन्य सामानों की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी जब किया है।

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी तरूण प्रकाश शर्मा निवासी जशपुर ने 16 जनवरी को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के शाम लगभग 7ः30 बजे से 9ः00 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति इनके घर में प्रवेश कर घर में रखा सैमसंग कंपनी का मोजो मोबाईल एवं अन्य महिला श्रंगार सामान कीमती 20 हजार रू. को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी व चोरी किया हुआ सामान की लगातार पता-तलाश की जा रही थी।

प्रकरण की विवेचना दौरान 2 जुलाई को सिटी कोतवाली में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टिकैतगंज में एक व्यक्ति आशीष भगत सैमसंग कंपनी की मोबाईल को बिक्री करने हेतु ग्राहक ढूंढ रहा है, मोबाईल का कागजात नहीं है। इस सूचना पर सिटी कोतवाली जशपुर से पुलिस टीम तत्काल मौके पर जाकर संदेही आशीष भगत से मोबाईल के संबंध में पूछताछ कर मोबाईल से संबंधित दस्तावेज पेश करने हेतु कहा गया, आशीष भगत द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना बताया व उक्त मोबाईल को 16 जनवरी की रात्रि में 8 बजे लगभग प्रार्थी के घर अंदर प्रवेश कर चोरी करना बताने पर उक्त मोबाईल को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। मामले में आरोपी आशीष भगत उम्र 19 साल निवासी बनियाटोली जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, प्र.आर.मिथलेश यादव, प्र.आर. विनोद गुप्ता, प्र.आर.हरिशंकर राम, आर.शोभनाथ, आर.धिरेन्द्र मधुकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!