Advertisements

Expression app : फिर छत्तीसगढ़ जशपुर जिला अभिव्यक्ति ऐप के रजिस्ट्रेशन में आया पहले स्थान पर, तीन हजार आठ सौ से अधिक ने किया रजिस्ट्रेशन, ऐप के माध्यम से मिली पुलिस को 33 शिकायतें,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप का जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है, महिलाएं एवं बालिकाएं इस ऐप का इस्तेमाल भी करने लगी है, वही ऐप के माध्यम से मिल रही शिकायतों का जशपुर पुलिस द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है, साथी महिलाओं को इस ऐप के बारे में जानकारी भी दी जा रही है, ऐप के माध्यम से ही महिलाएं थाना चौकी गए बिना अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है ओर उसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं,

राज्य में पहला स्थान,

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय के दिशा निर्देशन पर पुलिस टीम द्वारा जगह जगह अभियुक्ति ऐप के बारे में महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है, एएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिव्यक्ति ऐप में वर्तमान में जशपुर जिले में 3825 यूजर रजिस्टर्ड हैं, ओर ये संख्या बढ़ रही है, इसके साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिला रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों में पहले स्थान पर पहुँच गया है,

ऐप की 33 शिकायते मिली

ए एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि जिले में अब तक अभियुक्ति ऐप के माध्यम से 33 शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुई हैं, जिसमे पुलिस द्वारा 27 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है वहीं 6 शिकायतों की जांच अभी पुलिस कर रही है,

इस तरह किया जा रहा जागरूक,

उन्होंने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है, जिले भर में ऐप का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिसके के विभिन्न शासकीय एवं निजी स्कूल, कालेज, छात्रावास, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बाजारों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सहित प्रशिक्षण केंद्रो शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस द्वारा चलित थाना के माध्यम से अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए रजिस्ट्रेशन कारवया जा रहा है,

इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि अभिव्यक्ति एप्प के प्रचार-प्रसार हेतु विगत दिनों थाना सिटी कोतवाली जशपुर अंतर्गत ग्राम गिरांग, झरगाव, चौकी आरा के ग्राम बाकी, चौकी दोकड़ा द्वारा ग्राम जुड़वाईन, थाना तपकरा के ग्राम लावाकेरा, जुनाडीह, सेमरताल, थाना पत्थलगांव के ग्राम गाला में चलित थाना/जनचौपाल लगाकर उक्त एप का प्रचार-प्रसार किया, साथ ही अन्य महिला संबंधी अपराध के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस तरह रजिस्ट्रेशन कर सकते है इस्तेम

अभिव्यक्ति ऐप के संचालन हेतु यूजर को सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में जाकर अभिव्यक्ति एप्प को इंस्टाल करना होता है, उसके पश्चात् दूसरे स्टेप में रजिस्ट्रेशन हेतु एप्प में साईन इन करते हुये अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओ.टी.पी. आयेगा उसे एप्प में डालना है और व्हेरीफाई ओ.टी.पी. बटन को दबाना है, जिससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी। ओर आप ऐप का इस्तेल कर सकते है,

ऐप से ही चेक कर सकते हैं शिकायत का स्टेटस

अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से महिला एवं बालिकायें बिना थाना गये अपनी शिकायत ऑनलाईन कहीं से भी दर्ज करा सकती है एवं निराकरण की स्थिति ऑनलाईन देख सकती हैं। जशपुर पुलिस अपील करती है कि सभी महिलाएं एवं बालिकायें अपने स्मार्टफोन में ”अभिव्यक्ति“ एप को डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करायें।

अपील-जिला पुलिस जशपुर अपील करती है कि सभी महिलाएं एवं बालिकायें अपने स्मार्टफोन में ”अभिव्यक्ति“ एप को डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करायें।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!