Advertisements

Breaking jashpur : सामुहिक मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार, खेत मे हल चलाने को लेकर हुए था विवाद,आरोपियों ने लाठी डंडा,तीर-धनुष,बिसार,सौर प्लेट सहित लोहे के रोड से की थी मारपीट,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : खेत में हल चलाने की बात को लेकर
हुए विवाद के दोरान आरोपियों द्वारा लाठी डंडा, तीर-धनुष, बिसार, सौर प्लेट सहित लोहा की रॉड से मारपीट करते हुए जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने 5 पुरूष एवं 3 महिला को गिरफ्तार किया, मामले जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का है,

घटना के सम्बंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना बगीचा क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने 4 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह 7 बजे अपने पति अनिल कुमार, ससुर एवं टैक्टर चालक अपने खेत-डांड़ को जोतवाने हेतु गई थी, ट्रैक्टर चालक जोताई का कार्य कर रहा था, एवं उसके ससुर अरहर के बीज को खेत में छींट रहे थे।

इसी दोरान लगभग सुबह साढ़े 8 बजे आरोपी कन्दरू राम, रामदेव राम, बिफना राम, रामसाय राम, कलुआ राम एवं श्रीमुन्नी बाई, सुकवारी बाई, फुलमति बाई डंडा, तीर-धनुष, बिसार, सौर प्लेट लोहा का रॉड लेकर आये, ओर खेत को अपना बता कर विवाद शुरू कर दिया, इस दोरान आरोपियों द्वारा गाली गलौज कर अपने साथ लाये औजार से जान से मारने की नियत से मारपीट कर प्राणघातक चोंट पहुंचाये।
इस मारपीट के दोरान प्रार्थिया के सिर, अनिल राम के हाथ, पैर, सिर एवं ससुर के बांया सिर में गंभीर चोंट आई है। ट्रैक्टर चालक के सिर एवं चेहरा में चोंट लगाहै, वही घायलों का ईलाज बगीचा के शासकीय अस्पताल में चल रहा है,

वही पुलिस ने इस पूरे मामले में को पीड़िता की रिपोर्ट पर
आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 294, 506 (बी), 323, 307 के तहत् मामला दर्ज करते हुये, आरोपियों के घरों में दबिश देकर कन्दरू राम, रामदेव राम,बिफना राम,रामसाय राम,कलुआ राम,श्रीमुन्नी बाई,सुकवारी बाई,फुलमति बाई, सभी आरोपी ग्राम सामरबार बिरनी पोखेर के रहने वाले है,सभी को गिरफ्तार ने गिरफ्तार कर लिया है ही घटना में उपयोग में लाने वाले हथियारों को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है,

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक रामसाय पैंकरा, स.उ.नि. नीता कुरे, आर. निखिल उपाध्याय, आर. सुधीर मिश्रा, आर. घुंजू राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!