Advertisements

Breaking jashpur : पति ने पत्नी की हत्या, सौतेले बेटे को हत्या को आत्महत्या बताकर हुआ था फरार, पुलिस ने कुछ इस तरह आरोपी को किया गिरफ्तार,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : घरेलू विवाद को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की लाठी डंडे से मार कर निर्मम हत्या कर दी, मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जानकारी के मुताबिक आरोपी नहीं अपने सौतेले बेटे को हत्या कर जानकारी दी थी जिसके बाद बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी, घटना जिले के बगीचा थाना क्षेत्र की है,

Breaking jashpur : 16 साल की नाबालिग लड़की को दुष्कर्म,आरोपी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

घटना के संबंध में बगीचा थाना प्रभारी आर एस पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपानी की है, उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी के 18 साल के सौतले बेटे आलोक राम ने बगीचा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 46 वर्षीय मां आरोपी असारु राम को दूसरा पति बनाकर रहती थी,

घटना वाली सुबह आसाराम ने अपने सौतेले बेटे आलोक राम को सुबह फोन कर बताया कि तुम्हारी मां की मौत हो गई है, और उसकी लाश को घर में बंद में निकल गया हूं, इस सूचना पर पीड़ित बेटा आलोक राम अपने दादा एवं गांव के अन्य लोगों के लेकर घटनास्थल पहुंचा तो देखा कि उसकी मां मृत अवस्था में घर में पड़ी थी, और उसके सिर में चोंट लगा था एवं बाया हाथ टूट हुआ था, पीड़ित बेटे आलोक राम की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू की,

Breaking jashpur : सामुहिक मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार, खेत मे हल चलाने को लेकर हुए था विवाद,आरोपियों ने लाठी डंडा,तीर-धनुष,बिसार,सौर प्लेट सहित लोहे के रोड से की थी मारपीट,

वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई जांच के दौरान पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मौत का कारण हत्याआत्मक आया, जिस पर पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, जांच के दौरान पुलिस के शक की सुई उसके दूसरे पति असारु राम की ओर गई,

पुलिस ने असारु राम को हिरासत में लिया और मामले के संबंध में पूछताछ की तो आरोपी ने घरेलू विवाद की बात को लेकर अपनी पत्नी की लकड़ी डंडा से मारकर हत्या करना बताया मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को जप्त किया ओर आरोपी असारू राम उम्र 50 वर्ष निवासी डूमरपानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक रामसाय पैंकरा, स.उ.नि. संतोष सिंह, स.उ.नि. बी.एम. सिंह, प्र.आर मुक्त लाल खेस, आर. आनंद मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!