Advertisements

Police : जशपुर के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने ली पहली क्राइम मीटिंग,सुचना तंत्र मजबूत करने,अवैध हथियारों, तस्करी पर रोक लगाने के दिए निर्देश, गुंडा बदमाशों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पहली क्राइम बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने सहित सूचना तंत्र को मजबूत करने एवं झारखंड और ओड़ीसा से लगी सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए इसके साथ ही अवैध हथियार एवं गांजा तस्करी पर भी निगरानी रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश

रविवार को जिले के एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ एसडीओपी यो की बैठक लेकर लंबित अपराधों, शिकायतों एवं मर्गों के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। पुराने प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये गये। महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही कर समयसीमा में चालान पेश करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना चौकी पहुंचे आवेदकों की रिपोर्ट सुनकर उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया साथ ही थाना चौकी क्षेत्र के सक्रिय गुण्डा बदमाशों पर लगाम रखने हेतु भी कड़ाई से निर्देश दिये गये। दिगर राज्य जिला से मादक पदार्थ की तस्करी न हो पाये इस हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने गांजा तस्करी एवं मानव तस्करी के संबंध में सूचना तंत्र को और ज्यादा मजबूत कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने को कहा साथ ही कानून व्यवस्था प्रभावी एवं मजबूत होना चाहिये, इसके साथ ही सूचना तंत्र मजबूत कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु भी कहा, आगामी 13 अगस्त 2022 को नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा समंस वारंट की तामीली करने के भी निर्देश दिये,

पुलिस अधीक्षक ने आगे आने वाले त्योहारो श्रावणमास, गुरूपूर्णिमा के अवसर पर स्थिति शांतिपूर्ण रखने के लिए, अभी से कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था सदृढ़ हो इस पर आवश्यक कार्यवाही करे एवम दुर्घटना के कारणों के संबंध में जानकारी टीप सहित देने एवं अपनी कार्यक्षमता बढ़ाकरके निदेश दिए,

वही पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से पुलिस अच्छा व्यवहार बनाये रखें ल,अभिव्यक्ति ऐप में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए उक्त क्राइम मीटिंग में मुख्य रूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, एसडीओपी पत्थलगांव मयंक तिवारी, एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर, उप पुलिस अधीक्षक सिरिल एक्का, एवं समस्त थाना चौकी प्रभारी, कार्यालयीन शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!